बिलासपुर में पदम् पुरस्कारों के लिए नामांकन 10 अगस्त तक, ठाकुर देव प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति की सदस्यता सूची पर दावा आपत्ति 4 जुलाई तक व जिले में 1 जून से अब तक 122.4 मि.मी. वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

भारत सरकार द्वारा पदम् पुरस्कार श्रृंखला के तहत वर्ष 2023 में पदम् विभूषण, पदम् भूषण तथा पदम् श्री पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे हैं। नामांकन प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2022 है।

पदम् पुरस्कार देश का सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा कला, साहित्य और शिक्षा, खेल चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाईट http://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है।

पदम् पुरस्कारों हेतु निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप स्पष्ट योग्य एवं पात्र व्यक्ति कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, सीपत रोड, सरकंडा, बिलासपुर में नामांकन प्रस्ताव जमा कर सकते हैं।

ठाकुर देव प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति की सदस्यता सूची पर दावा आपत्ति 4 जुलाई तक

ठाकुर देव प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित चांटीडीह की सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 4 जुलाई तक समिति प्रबंधक श्री जे.पी.साहू के पास समिति के संस्था कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। सूची पर प्रस्तुत दावों एवं आपत्तियों का निराकरण कर सदस्यता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

बिलासपुर जिले में 1 जून से अब तक 122.4 मि.मी. वर्षा दर्ज

बिलासपुर जिले में 1 जून से आज तक 122.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर तहसील में 119.0 मि.मी., बिल्हा में 127.6 मि.मी., मस्तूरी में 110.9 मि.मी., तखतपुर में 147.8 मि.मी., कोटा तहसील में 119.3 मि.मी., सीपत तहसील में 110.9 मि.मी., बोदरी तहसील में 127.6 मि.मी., बेलगहना तहसील में 119.3 मि.मी. एवं रतनपुर तहसील में 119.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।     

Related posts