गुम महिला की पतासाजी में पुलिस डॉग ब्रुजो तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती फ्लोरेंसिया केरकेट्टा एवं परिजनों ने दिखाई सक्रियता, ढूंढने में रहा अहम योगदान

यातायात शाखा जशपुर में पदस्थ प्र.आर. सैहून कुजूर की गुम हुई सासू मॉं श्रीमती शशिकला बड़ा की पतासाजी उपरांत सकुशल ग्राम पीड़ी से बरामद कर परिजनों को सौंपा गया,

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि यातायात शाखा में पदस्थ प्र.आर. 427 सैहून कुजूर की सासू मॉं श्रीमती शशिकला बड़ा उम्र 65 वर्ष निवासी लक्ष्मीनगर टिकैतगंज जशपुर, आज दिनांक 05.07.2022 के प्रातः 06 बजे घर से टहलने के लिये जो वापस अपने घर नहीं लौटी, उक्त महिला की याददास्त कमजोर है, उसका आस-पास पता-तलाश किया गया कोई पता नहीं चलने पर पुलिस डॉग ब्रूजो की मदद ली गई। ब्रुजो उक्त महिला कोे ढूंढते हुये ग्राम पीड़ी तक गया, जहॉं लगभग 03ः30 बजे उक्त ग्राम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती फ्लोरेंसिया केरकेट्टा के पास श्रीमती शशिकला बड़ा बैठी हुई मिली जिसे सकुशल परिजनों के सुपूर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में डॉग मास्टर आरक्षक संजीव कुमार साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती फ्लोरेंसिया केरकेट्टा, प्र.आर. 427 सैहून कुजूर एवं परिजनों का सराहनीय योगदान रहा।      

Related posts