थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम तालदेवरी के अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

दिनांक 04 जुलाई 22 को सम्पन्न हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 24 जून 2022 को थाना बिर्रा पुलिस को एक लड़की का शव तालाब में तैरने की सूचना मिलने पर बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकाला गया। ग्राम तालदेवरी के सुमन यादव दिनांक 20-21 जून 22 की दरम्यानी रात से घर से लापता होने की सूचना परिजन द्वारा थाना बिर्रा में दी गई थी, जिस पर थाना बिर्रा में गुम इंसान कायम किया गया था। तालाब से निकाले गये शव की पहचान मृतिका के पिता के द्वारा अपनी पुत्री सुमन यादव उम्र 21 वर्ष निवासी तालदेवरी के रूप में किया गया। शव का पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम किया गया। मृतिका का दोनों हाथ-पैर बंधा हुआ था तथा उसके शरीर में पत्थर बंधा हुआ था। प्रकरण में हत्या का अपराध परिलक्षित होने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना बिर्रा में 91/22 धारा 302,201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की पता-साजी कर संदेहियों से पूछताछ कर आरोपी नितेश श्रीवास को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, थाना प्रभारी बिर्रा, उप निरीक्षक योगेश पटेल, थाना प्रभारी हसौद, उप निरीक्षक सनत मात्रे, हायक उप निरीक्षक रामेश्वर सिंह मरावी, हायक उप निरीक्षक संतोष तिवारी, आरक्षक मान सिंह कुर्रे एवं महिला आरक्षक जानकी मधुकर थाना बिर्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!