दुष्कर्म के आरोपी को चंद घण्टों में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में : महिला सम्बन्धी प्रकरणों पुलिस लगातार कर रही त्वरित कार्यवाही

Advertisements
Advertisements

आरोपी के विरूद्ध थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 108/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

थाना जैजैपुर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने दिनांक 06.07.2022 को थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज करायी कि आशिक कुमार खाण्डे उम्र 30 निवासी सेन्दरी थाना पीडिता को शादी का झांसा देकर दिनांक 30.05.22 को भगाकर अपने घर ले गया था जहाँ आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 108/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण महिला अपराध से सम्बन्धित होने एवं प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल जैजैपुर पुलिस द्वारा आरोपी आशिक कुमार खाण्डे उम्र 30 वर्ष निवासी सेन्दरी को दिनाँक 06.06.22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि जयराम  सिदार, आर. सजय सोनवानी, महिला आर. राज कुमारी खरे आर. प्रहलाद सोनवानी, सुरेश कुर्रे एवं कंचन सिदार का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!