आईटी की कार्रवाई से भाजपा के आरोपों की हुई पुष्टि – भरत सिंह सिसोदिया

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस के राज में पूरे प्रदेश में आपराधिक तत्व, कानून व्यवस्था पर हो गए हैं हावी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर

कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं, राजनीतिक गिरोह है। इसमें कोल, रेत, गांजा, दवा माफिया से होने वाली काली कमाई को बांटने के लिए लोग आपस में भिड़तें हैं। रायपुर में मुख्यमंत्री के उप सचिव, सूर्यकांत तिवारी और उनके पार्टनर के खिलाफ की गई आईटी की कार्रवाई के बहाने भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा हमला करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भरत सिंह सिसोदिया ने उक्त बातें कहीं। उन्होनें कहा कि भाजपा, कांग्रेस सरकार के इस काले धंधे को लगातार उजागर करती रही है। लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में मिडिया में यह मामला सही तरीके से जनता के सामने नहीं आ पा रही थी। अब आईटी की कार्रवाई के बाद सच जनता के सामने आ गया है। सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस के राज में पूरे प्रदेश में आपराधिक तत्व, कानून व्यवस्था पर हावी हो गए हैं। खूले आम अधेड़ महिलाओं और दिव्यांग बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रही है और सरकार जांच के नाम पर पूरे प्रकरणों को रफा-दफा करने में जुटी हुई है।

जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पूरी तरह से पूर्व नियोजित होता है। बीच में अगर कोई बोल दे तो उसके साथ वही होता है, जो बीते दिनों हम सब ने सरगुजा में देखा। श्रीमती भगत ने कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आस्ता भी आए थे। लेकिन यहां हुए दोहरा हत्याकांड के बारे में एक शब्द भी नहीं बोले। उन्होनें कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहें हैं। महिलाओं की सुरक्षा करने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रदेश सरकार के मुखिया और मंत्री, केन्द्र सरकार की योजनाओं पर अपना लेबल लगा कर झूठी वाहवाही बटोरने में व्यस्त हैं। पत्रकार वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय,  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान, जिला मंत्री देवधन नायक, गोविंद प्रधान, मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, अरविंद भगत, सज्जू खान, टुन्नू सोनी, इम्तियाज़, राहुल गुप्ता, गणेश साहू, निखिल गुप्ता, कृपा शंकर भगत, रवि गुप्ता, राजा सोनी, नीतू गुप्ता, अमित साय, आशु राय, सूरज सिंह, बजरंग गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!