जशपुर कलेक्टर ने कुनकुरी के खड़सा पंचायत में स्टॉप डेम का किया निरीक्षण : किसानों से चर्चा कर फसल बुआई की स्थिति के संबंध में ली जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत खड़सा के सरना झरिया नाले पर बने स्टॉप डेम एवं खेतों में फसल बुआई की स्थिति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, जनपद सीईओ श्री लोकहित भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्टॉप डेम का अवलोकन करते हुए नाले में जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्टॉप डेम की समय समय पर साफ सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेम से लगे खेतों के किसानों से फसल बुआई की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए उन्हें धान के बदले अन्य फसल लेने एवं जैविक खाद के उपयोग की समझाईश दी।  किसान चमून सिंह ने बताया कि डेम से नजदीक उसका 14 एकड़ जमीन है जहां वह खरीफ फसल की बोनी की तैयारी कर रहा है। उसके द्वारा वर्तमान में धान की फसल ली जाएगी साथ ही रवि  के समय  गेंहू सहित अन्य फसल का उत्पादन किया जाएगा। किसान ने बताया कि वह अपने खेतों में रासायनिक खाद के साथ साथ जैविक खाद का भी उपयोग करता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!