जिला पुलिस जशपुर द्वारा समंस, वारंट की तामीली हेतु जिले भर में चलाया गया अभियान

Advertisements
Advertisements

पुलिस टीम द्वारा विगत 01 सप्ताह के भीतर अभियान चलाकर 285 समंस, 146 जमानती वारंट, 44 गिरफ्तारी वारंट एवं 3 स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

विवरण इस प्रकार है कि जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न न्यायालय से समंस, जमानती वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट तामीली हेतु प्राप्त हुये थे, जिसे टीम बनाकर दिनांक 03.07.2022 से 09.07.2022 को अभियान चलाकर तामील कराया गया।

थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा समंस-41, जमानती वारंट-14, गिरफ्तारी वांरट-07, चौकी लोदाम द्वारा समंस-20, जमानती वारंट-14, चौकी मनोरा द्वारा समंस-07, जमानती वारंट-01, गिरफ्तारी वांरट-01, चौकी आरा द्वारा समंस-03, गिरफ्तारी वांरट-01, थाना आस्ता द्वारा समंस-13, थाना दुलदुला द्वारा समंस-27, जमानती वारंट-07, गिरफ्तारी वांरट-02, थाना बगीचा द्वारा समंस-20, जमानती वारंट-14, गिरफ्तारी वांरट-03, स्थाई गिरफ्तारी वारंट-02, चौकी पण्डरापाठ द्वारा समंस-03, जमानती वारंट-07, गिरफ्तारी वांरट-06, स्थाई गिरफ्तारी वारंट-01, थाना नारायणपुर द्वारा समंस-22, जमानती वारंट-12, गिरफ्तारी वांरट-02, थाना सन्ना द्वारा समंस-14, जमानती वारंट-11, चौकी सोनक्यारी द्वारा समंस-11, जमानती वारंट-02, थाना कुनकुरी द्वारा समंस-21, जमानती वारंट-10, गिरफ्तारी वांरट-09, थाना तपकरा द्वारा गिरफ्तारी वांरट-01, चौकी करडेगा द्वारा समंस-10, थाना कांसाबेल द्वारा समंस-24, जमानती वारंट-07, गिरफ्तारी वांरट-03, चौकी दोकड़ा द्वारा समंस-10, जमानती वारंट-03, गिरफ्तारी वांरट-02, थाना पत्थलगांव द्वारा समंस-17, जमानती वारंट-27, गिरफ्तारी वांरट-05, थाना फरसाबहार द्वारा समंस-06, जमानती वारंट-08, थाना बागबहार द्वारा समंस-05, जमानती वारंट-01, चौकी कोतबा द्वारा जमानती वारंट-01, थाना तुमला द्वारा समंस-11, जमानती वारंट-07, गिरफ्तारी वांरट-02 तामील कराया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!