रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, वायरल वीडियो ने खोली बर्बरता की पोल, ‘पागल’ कहकर बांधा, फिर डंडे और सरिया से पीटा…एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11 मई 2026 को पीड़ित प्रार्थी जोगेंद्र बढ़ाई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम झारपारा बागबहार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 29 अप्रैल 2026 को वह अपने घर में लकड़ी का काम कर रहा था, इसी दौरान उसके पड़ोसी आरोपी नवीन बंजारा व दिनेश बंजारा जो कि आपस में भाई हैं के द्वारा प्रार्थी को पागल कहते हुए, गंदी-गंदी गाली दी जा रही थी। प्रार्थी के द्वारा गाली देने का कारण पूछने पर, आरोपी गण के द्वारा नाराज होकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रार्थी को पागल कहते हुए रस्सी से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई थी, इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा मारपीट का वीडियो बना लिया गया था।

प्रकरण में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 127(2), 191(2)(3), 190 व 333 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा मामले से जुड़े चार आरोपियों क्रमश: – 1. नवीन बंजारा उम्र 35 वर्ष, 2. भगवती बंजारा उम्र 60 वर्ष, 3. दिनेश बंजारा उम्र 42 वर्ष, 4. अंजुलता बंजारा उम्र 31 वर्ष सभी निवासी ग्राम झारपारा बागबहार, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग.) को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपीगणों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी, डंडा व लोहे की सरिया को भी जप्त किया गया है।

Related posts