जशपुर कलेक्टर ने दुलदुला के नर्सरी का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस दुलदुला विकासखंड के नर्सरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध पौधों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने नर्सरी अधीक्षक को बड़े पैमान पर पौध रोपण के लिए फलदार एवं छायादार पौधे तैयार रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आर.एस.तोमर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।    

Related posts