जशपुर कलेक्टर ने मयाली डेम का निरीक्षण कर पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित करने के दिए निर्देश, जलाशय के किनारे किनारे बड़े स्तर पर फलदार व छायादार पौधे लगाने की कही बात

Advertisements
Advertisements

खटंगा में धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों से चर्चा कर योजना के बारे में दी जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस विकासखंड कुनकुरी के मयाली जलाशय का निरीक्षण एवं खटंगा में धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों से चर्चा कर योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव, वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय, जनपद सीईओ लोकहित भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने मयाली डेम को पर्यटन स्थल के रूप में और अधिक विकसित करने हेतु डेम का पुर्नगठन एवं सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। जिससे स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने जलाशय के किनारे किनारे बड़े स्तर पर फलदार व छायादार पौधे लगाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने मधेश्वर पहाड़ के तराई में स्थित गुफा का भी अवलोकन किया। पर्यटन की दृष्टि से उक्त स्थान को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ग्राम पंचायत खटंगा में धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों से भेंट कर उनसे योजना के बारे में चर्चा की। उन्होनें किसानों से खेतों में फसल बुआई की स्थिति का जानकारी लेते हुए उन्हें जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोदो कुटकी रागी जैसे अन्य फसलों का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। जिसके उत्पादन से किसानों को लाभ होगा।  किसान विजय तिर्की ने बताया कि वे अपने खेत में धान के बदले कोदो की फसल ले रहे है। जिससे उन्हें शासन के योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। कलेक्टर ने योजना का ग्रामीणों के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा। जिससे अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुड़कर इसका लाभ ले सके।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!