वर्तमान में कुनकुरी, तपकरा, लवाकेरा मार्ग में डब्ल्यू.एम.एम. पेंच का किया जा रहा कार्य, बरसात के मौसम में आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देने के लिये ठेकेदार को किया गया है निर्देशित

Advertisements
Advertisements

कार्य में तेजी लाने हेतु ठेकेदार द्वारा सलियाटोली में डब्ल्यू.एम.एम. हॉट मिक्स प्लांट, प्रयोगशाला एवं तपकरा में बैचिंग प्लांट किया गया है स्थापित

वर्तमान में सड़क की स्थिति संतोषजनक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी, तपकरा से लवाकेरा मार्ग के कार्य प्रगति का कार्याेदश 28 अक्टूबर 2021 एवं कार्य की समयावधि 27 अक्टूबर 2023 के संबंध में कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा विगत 08 जुलाई  2022 को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में मार्गों के रख-रखाव एवं चल रहे कार्यों के संबंध में ठेकेदार एवं लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर व पत्थलगांव के अधिकरियों का बैठक लिया गया। बैठक में  फोन के माध्यम से कलेक्टर एवं  मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग अंबिकापुर से कार्य की प्रगति एवं जी. एस. बी. डब्ल्यू. एम. एम. मटेरियल के गुणवत्ता के संबंध में चर्चा हुई। ठेकेदार को वर्क प्लान प्रस्तुत करते हुये कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देश पर उपयोग में लाये जा रहे जी.एस.बी, डब्ल्यू.एम.एम. का पुनः परीक्षण कराया गया जिसका टेस्ट रिपोर्ट सही पाया गया है। मटेरियल की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये गिट्टी खदान बदलने के लिये निर्देश दिये गये।

नए खदान  के गिट्टी का टेस्ट रिपोर्ट पहले खदान के गिट्टी की अपेक्षा अधिक गुणवत्ता पूर्ण है। कार्य में तेजी लाने हेतु  ठेकेदार द्वारा सलियाटोली कुनकुरी में डब्ल्यू. एम. एम., हॉट मिक्स प्लांट, प्रयोगशाला एवं तपकरा में बैचिंग प्लांट स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुनकुरी, तपकरा से लवाकेरा मार्ग में किलोमीटर 41/2 से 56/6 के अतिरिक्त शेष किलोमीटर सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल. योजनांतर्गत स्वीकृत है। मार्ग में कुल 15 पुलिया में 9 एच.पी कलवर्ट पूरा किया गया है। साथ ही किलोमीटर 43/8 एवं 48/6 में 2 नग पुलिया का स्लैब कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिनके परिवर्तित मार्ग में जी.एस.बी मटेरियल डाला गया है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति संतोष जनक है। साथ ही मार्गों में डब्ल्यू.एम.एम. पेंच का कार्य प्रगति पर है। शेष 4 पुलिया प्रगति पर है। मार्ग में जी.एस.बी. का कार्य 8 कि.मी. में किया गया है। साथ ही ठेकेदार को कुछ जगहों में गुणवत्ता में सुधार करते हुये कार्य में समानुपातिक प्रगति लाने के निर्देश दिये है। समानुपातिक प्रगति नही लाने पर अनुबंध निरस्त किया जाएगा।

इसी प्रकार ईई लोक निर्माण विभाग पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबहार-कोतबा मार्ग की कुल लंबाई 13.20 किलोमीटर है। जिसमें किलोमीटर 7/6 से 11/2 के बीच के सड़क का आंशिक भाग क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसका डब्ल्यू.एम.एम. पैच कार्य करा दिया गया है। वर्तमान में  उक्त मार्ग पर भी कोई परेशानी नहीं है। यह राजमार्ग होने के कारण वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। अतः बरसात के मौसम में आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देने के लिये ठेकेदार को निर्देशित किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!