फसलों को मवेशियों से बचाने गौठानों में सतत रोका छेका कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

Advertisements
Advertisements

गौठान में पशु चिकित्सा शिविर के माध्यम से निःशुल्क उपचार व दवाइयों का किया जा रहा वितरण

किसानों व पशुपालकों से पशुओं को नियमित गौठान लाने किया जा रहा है अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में खरीफ फसलों की सुरक्षा हेतु जिले में रोका-छेका अभियान की शुरूआत की गई है। इस दौरान फसल को चराई से बचाने हेतु पशुओं को नियमित रूप से गौठान में लाने हेतु सभी ग्राम पंचायतों में मुनादी कराई जा रही है। जिससे किसानों के फसलों की सुरक्षा हो सके।

पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक ने बताया कि रोका छेका अभियान  के दौरान जिले के गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में  जिले के भेलवाडीह, बासाझाल, बनकम्बो गौठान में शिविर का आयोजन कर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, पशु नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान कार्य, टीकाकरण करने के साथ ही किसानों को निःशुल्क दवाईयां का भी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोका छेका अभियान के दौरान किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान कर योजना का लाभ उठाने हेतु आग्रह किया जा रहा है। जिससे वे शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपने आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत कर सके।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!