जशपुर जिले के सभी जनपद सीईओ ने अपने अधीनस्थ क्षेत्र के गौठान सहित अन्य विकास कार्याें का किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी एवं खाद निर्माण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी जनपदों में जनपद सीईओ द्वारा अपने क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इसी कड़ी में आज जशपुर जनपद के सक्रिय गौठान पोड़ी, पुत्रीचौरा गौठान का एसडीएम श्री बालेश्वर राम, जनपद सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही गौठान समिति के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें नियमित रूप से गोबर खरीदी करने एवं गौठान संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार अन्य जनपद सीईओ द्वारा भी अपने क्षेत्रों के गौठानों, अधूरे भवन निर्माणों सहित अन्य विकास कार्यो का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें दुलदुला के चांपाटोली, वासुदेवपुर, बिपतपुर, पतराटोली, भुसड़ीटोली, कांसाबेल के चेटबा, फरसाबहार के कोरंगामाल, बगीचा के रमसमा, पत्थलगांव के राजाआमा, कुकरगांव सहित अन्य गौठान शामिल है। सभी जनपद सीईओ द्वारा गौठानों में गोबर खरीदी करने एवं खाद निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश गौठान समिति को दिए। साथ ही गौठान में खरीदी हुए गोबर एवं रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क विकास के लिए किए गए कार्यो का पोर्टल पर ऑनलाईन एंट्री कराना सुनिश्चित करने की बात कही गई। सभी जनपद सीईओ ने गौठानों में आवश्यकतानुसार वर्मी टाका निर्माण करने, मुर्गी-बकरी शेड निर्माण के अधूरे कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने एवं वृक्षारोपण करने के लिए कहा। गौठानों में नियमित रूप से मवेशियों को लाने एवं रोका-छेका अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!