जशपुर जिले के सभी जनपदों में एसडीएम एवं सीईओ जनपद ने ली खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मनोरा, कुनकुरी, फरसाबहार सहित सभी जनपदों में एसडीएम व जनपद सीईओ द्वारा खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में फ्लैगशिप योजना, गोधन न्याय योजना, वृक्षारोपण, जाति प्रमाण पत्र,वन अधिकार पत्र, गोठान में आजिविका गतिविधि, आयुष्मान कार्ड, कोविड टीकाकरण, रोका छेका सहित अन्य योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के खंडस्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में एसडीएम द्वारा गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने, खाद उत्पादन में प्रगति लाने, गौठानों में आजीविका संवर्धन कार्यो के लिए मुर्गी-बकरी शेड को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यो की जानकारी लेकर अधूरे भवन निर्माण को शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा। बैठक में सभी पात्र लोगों का प्राथमिकता से प्रिकॉशन डोज लगवाने  एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

Related posts