मनोरा के शासकीय हाईस्कूल अलोरी में जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विगत दिवस  मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत अलोरी में शासकीय हाईस्कूल में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमे सभी छात्रों का कोविड टीकाकरण एवं एनीमिया की जाँच की गयी। साथ ही जिले चल रहे जय हो कार्यक्रम के तहत सभी छात्रों को बाल विवाह, माहवारी स्वच्छता, कुपोषण, एनीमिया, बालश्रम, जैसे विषयो पर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला सलाहकार (यूनिसेफ) श्री अनिल बघे, विकासखंड समन्वयक स्वर्णलता टोप्पो, डीआरजी सदस्य टूमनु गोशाई, स्वास्थ्य विभाग के टीम, विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ और बच्चे उपस्थित थे।

Related posts