फरसाबहार और कुनकुरी एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में फरसाबहार के एसडीएम मो. शबाब खान ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार और पण्डरीपानी उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को जायजा लिया। उन्होंने केंद्र के विभिन्न वार्डों, भण्डार पंजी, उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया साथ ही मरीजों से मुलाकात करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में आवश्यक साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम द्वारा पण्डरीपानी उप स्वास्थ्य केन्द्र में ग्रामीणों का बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड का भी अवलोकन किया गया। साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर उनके समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

इसी प्रकार एसडीएम कुनकुरी श्री रवि राही द्वारा बेमताटोली गौठान का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने गौठान में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने और खाद निर्माण में तेजी लाने के निर्देश सरपंच सचिव को दिए। साथ ही गौठान में निर्माणाधीन मुर्गी, बकरी शेड को शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर कुनकुरी जनपद सीईओ श्री लोहित भगत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!