समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने शासन के निर्देशानुसार हर घर झण्डा कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि भारतीय ध्वज राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को संर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झण्डा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में भी वृद्धि हो।
उन्होंने उक्त कार्यक्रम अंतर्गत जिले के समस्त विभाग प्रमुख को शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक जशपुर जिले में हर घर झण्डा कार्यक्रम होगी आयोजित
