हरेली के अवसर पर बगीचा के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

बगीचा विकासखंड के नगरीय क्षेत्र में एसडीएम एव सीएमओ बगीचा व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर हरेली पर्व मनाया गया। साथ ही गौठान एवं मुक्तिधाम सहित आस-पास के क्षेत्रों में पौधरोपण भी किया गया। हरेली के अवसर पर बगीचा के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा रामकृष्ण आश्रम परिवार के सहयोग से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्लब के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही अपनी कला को प्रदर्शन किया।

Related posts