ईस्ट कोस्ट रेलवे, सम्बलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़ – थेरूबाली एवं टिटलागढ़ – लाखोली सेक्शन में ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक का कार्य होने के फलस्वरूप कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेगी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

ईस्ट कोस्ट रेलवे, सम्बलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़ – थेरूबाली एवं टिटलागढ़ – लाखोली सेक्शन मे ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाड़ी

दिनांक 11 एवं 14 अगस्त , 2022 को रायपुर एवं विशाखापटनम से चलने वाली 08527/08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

रीशेड्यूल होने वाली गाड़ी

दिनांक 13 अगस्त, 2022 को निजामुद्दीन से चलने वाली 12808 निजामुद्दीनविशाखापटनम सुपर फास्ट एक्सप्रेस निजामुद्दीन से अपने निर्धारित समय से  04 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

Related posts