अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष ने जशपुर के सी-मार्ट का किया अवलोकन, समूह की महिलाओं से गतिविधियों के संबंध में ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती पदमा मनहर ने विगत दिवस जशपुर विकासखण्ड के सी-मार्ट का अवलोकन किया और समूह की महिलाओं से विक्रय किए जा रहे सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने महुआ लड्डू बनाने के विधि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जशपुर की स्व सहायता समूह की महिलाएं गौठान से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति श्री बी.के. राजपूत सहित समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

Related posts