ब्रेकिंग: छ.ग. शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये तबादला आदेश, दो अधिकारी भेजे गये जनसम्पर्क विभाग एक गये मुख्यमंत्री सचिवालय……देखें पूरा आदेश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

जशपुर/रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दीपांशु विजय काबरा आईपीएस अपर परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर गृह विभाग से लेते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक आयुक्त जनसम्पर्क के पद पर पदस्थ किया गया है। वे पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी छ.ग. संवाद एवं अपर परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगें।

देखे आदेश……

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन आदेश दिनांक 5 अक्टूबर के अनुसार सौमिल रंजन चौबे (राज्य प्रशासनिक सेवा) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक संचालक जनसम्पर्क के पद पर पदस्थ किया गया है तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखे आदेश…..

इसी प्रकार राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार डी डी सिंह सचिव इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, अतिरिक्त प्रभार सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा सचिव जनसम्पर्क विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव माननीय मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखे आदेश……..  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!