नगर पंचायत कुनकुरी में कृष्ण कुंज निर्माण हेतु की जा रही आवश्यक तैयारियां

Advertisements
Advertisements

कृष्ण कुंज के माध्यम से जीवनोपयोगी एवं सांस्कृतिक महत्व के वृक्षों को नगरीय क्षेत्रो में किया जाएगा सरंक्षित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कृष्ण कुंज के माध्यम से वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने की सराहनीय पहल राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु सभी नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज विकसित किया जा रहा है। जहां आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वृहद स्तर जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा। 

जशपुर जिले के सभी नगरीय निकाय मे आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में कुनकुरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में लगभग एक एकड़ की जमीन पर कृष्ण कुंज का निर्माण किया जा रहा है। जहां कृष्ण कुंज के चारों ओर फेसिंग व बाउंड्रीवाल का निर्माण सहित अन्य कार्य किया जा रहा है। साथ ही उक्त स्थल में विद्युत एवं पेयजल की व्यवस्था की भी तैयारी चल रही है। कृष्ण कुंज में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनसहयोग के माध्यम से वृक्षारोपण किया जाएगा। जहां बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे मानव जीवनोपयोगी एवं  सांस्कृतिक महत्व वाले पौधे रोपित किए जाएंगे। इस हेतु पौधों की आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। कृष्ण कुंज का मुख्य उद्देश्य जीवनोपयोगी एवं सांस्कृतिक महत्व के वृक्षों को नगरीय क्षेत्रो में सरंक्षित करना है। जिससे आने वाली पीढ़ियां इन पेड़ों की उपयोगिता को समझ सकें। इस कृष्ण कुंज के माध्यम से नगरीय क्षेत्रो में रहने वाले लोगों को पेड़ो एवं उनकी सांस्कृतिक महत्व एवं उपयोगिता के विषय मे जानकारी देते हुए पौधरोपण के प्रति प्रोत्साहित  किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!