अभिव्यक्ति एप में महिला सुरक्षा संबंधी दी गई है कई महत्वपूर्ण जानकारियॉ, स्कूली छात्रों को जानकारी देकर किया गया जागरूक

महिला संबंधित एवं अन्य अपराधों से बचने हेतु स्कूली छात्रों को जागरूक करने हेतु लगातार किया जा रहा कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र/ छात्रायें उपस्थित रहें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

लोहर्सी, बुंदेला एवं तनौद के स्कूली छात्राओं को महिला संबंधी अपराध जैसे, दुष्कर्म, छेड़छाड़, अपहरण, दहेज प्रथा, पाक्सो एक्ट, साईबर क्राईम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध जैसे साईबर क्राइम, लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दे कर सोशल मीडिया का उपयोग के समय आवश्यक सावधानी बरतने अपरिचित लोगों के किसी प्रकार के बहकावे न आ कर जागरूक रहने बताया गया।

वहां उपस्थित छात्राओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर डाउनलोड कराया गया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बदन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी।

इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलायें कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास करा सकती है।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालयीन छात्रों को अपराधों से संबंधित जानकारी सउनि शत्रुहन लाल राठौर, म.प्र.आर. एनुका तिर्की एवं म.आर. रेणु मेश्राम के द्वारा जानकारी दी गई

Related posts