विश्व आदिवासी दिवस 2022: अब तक 18994 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 2948 सामुदायिक वन अधिकार पत्र और 386 वन संसाधन अधिकार पत्र दिया गया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट मंत्रणा सभाकक्ष में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वर्चुअल के माध्यम से जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय, आदिमजाति विभाग के सहायक आयुक्त श्री बी.के. राजपूत,  श्री सूरज चौरसिया, श्री अजय गुप्ता, जनप्रतिनिधि, आदिवासी भाई बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधायक श्री विनय भगत एवं कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने 19 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा युवाओं को तिलक लगाकर, मुंह मीठा करते हुए माला पहनाकर विभिन्न पदों हेतु नियुक्त पत्र सौंपा।  जिसके अंतर्गत 8 सहायक ग्रेड 03, 10 सहायक शिक्षक, 01 ड्रेसर ग्रेड-02 के पद पर नियुक्ति दिया गया है।

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा 667 वन अधिकार पत्र एवं ऋण पुस्तिका, 15 सामुदायिक वन अधिकार पत्र,114 वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण किया गया। जिले में अब तक कुल 18994 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 2948 सामुदायिक वन अधिकार पत्र एवं 386 वन संसाधन अधिकार पत्र दिया गया है। साथ ही वन अधिकार पत्र धारकों के भूमि पर विकास कार्य के लिए वर्ष 2022-23 में मनरेगा से 3121 कार्य, 22.36 करोड़ की राशि स्वीकृति कृषि एवं उद्यानिकी से 94 हितग्राही को 2.10 लाख की स्वीकृति एंव क्रेडा व वन विभाग द्वारा 84 हितग्राहियों के लिए 74.86 लाख की स्वीकति जा रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!