बस्तरिया मंडई की झलक दिखेगी विश्व प्रसिद्ध दशहरा में कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जगदलपुर, विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में इस बार बस्तरिया मंडई की झलक दिखाई देगी। बस्तर के संस्कृति में बसे मंडई मेला आयोजन का संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में ग्रामीण परिवेश के तर्ज पर किया जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर रजत बंसल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी ने स्थलों का निरीक्षण किया। शहर के हृदय स्थल मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर के समीप देवी मंडई का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कलेक्टर श्री बंसल ने दलपत सागर के सौन्दर्यीकरण और चैपाटी क्षेत्र के विकास, कला गुड़ी, इतवारी बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग, लालबाग मैदान और आसना स्थित बादल में हो रहे विकास कार्यों का अवलोकन कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण करने निर्देश दिए। कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों के साथ बस्तर दशहरा पर्व में मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा किया गया।

Related posts