ब्रेकिंग : भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की जारी की सूची, देखें किनको किनको किया गया शामिल……….

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति, राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिये विशेष आमंत्रित एवं स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस विषय में राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह द्वारा जारी की गई दिनांक 7 अक्टूबर 2021 की सूची के अनुसार राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य है जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के वरीष्ठ नेता लाकृष्ण आडवानी, डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गड़करी, राज्य सभा में सदन के नेता केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, के साथ सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्मिलित है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में छत्तीसगढ़ से सांसद सरोज पाण्डे, विधायक अजय चंद्राकर, सुश्री लता उसेंडी तथा स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डॉक्टर रमन सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य अरूण साव सांसद, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी श्रीमती डी. पुरन्देश्वरी तथा विधायक नितिन नवीन आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित किये गये है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित, 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) होंगें जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विभिन्न विधानसभा एवं विधान परिषद् में विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी/सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठक शामिल है।

देखे पत्र सहित पूरी सूची………..

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!