जशपुर जिला मुख्यालय में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 7.30 बजे जय स्तम्भ चौक से प्रारंभ होकर महाराजा चौक, बस स्टैण्ड, पुरानीटोली होते हुए रणजीता स्टेडियम जशपुर में समाप्त होगी। खेल अधिकारी ने जिले के समस्त गणमान्य नागरिक एवं समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारी से स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने की अपील की है। 

Related posts