एकल अभियान की दीदियों ने कुनकुरी व दुलदुला में पुलिस जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

एकल अभियान की दीदियों के द्वारा अंचल कुनकुरी के अन्तर्गत पुलिस जवानों के हाथों में राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिये कार्यरत सामाजिक संगठन एकल अभियान संभाग छत्तीसगढ़ के भाग अम्बिकापुर के अन्तर्गत अंचल कुनकुरी की दीदियों के द्वारा क्षेत्र के कई थाना व चौकियों में जाकर पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को राखी बांधी गई।

कुनकुरी थाना के थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं जवानो को राखी बांधने के लिये पहूंची दीदियों के साथ संच समिति के राधेश्याम जी, भाग की आरोग्य प्रमुख दीदी रामशीला सिदार, संच प्रमुख महेश जी, सहव्यास सरस्वती जी तथा कई ग्राम विद्यालयों से आचार्य बंधू एवं दीदीगण, व्यास दीदी पुष्पा, दीदी शारदा दिलमनी, दीदी रेखा, दीदी ममता के साथ सभी दीदी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार अंचल कुनकुरी के अन्तर्गत पुलिस थाना दुलदुला में भी जवानों एवं पुलिस अधिकारियों के हाथ में रक्षा-सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!