आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टोरेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का किया गया निर्माण

Advertisements
Advertisements

राष्ट्रीयता की भावना के साथ उल्लास की अभिव्यक्ति के रूप में उत्साह एवं खुशी के माहौल में आजादी का जश्र मनाया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का निर्माण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी एवं श्रीमती निष्ठा पाण्डेय ने तिरंगे का वितरण किया गया। राष्ट्रीयता की भावना के साथ उल्लास की अभिव्यक्ति के रूप में उत्साह एवं खुशी के माहौल में आजादी का जश्र मनाया गया। देश की एकता और अखंडता के संकल्प के साथ तिरंगा हमारा लहराता रहे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिलाई मशीन से तिरंगा बनाया है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घर-घर में तिरंगा लहराने के लिए सभी नागरिक एकजुट हुए है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, नाजिर श्री पेंढारकर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!