शारदीय नवरात्र: कुनकुरी अंचल डूबा माता की भक्ति में, कलश यात्रा के साथ नगर में दुर्गोत्सव का हुआ शुभारंभ, पण्डालों में स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमाएं

Advertisements
Advertisements
  • नौ दिनों तक चलेगा माता की आराधना का महापर्व
  • धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी हो रहा आयोजन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज

कुनकुरी. आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि से प्रारंभ होने वाले हिन्दू धर्मावलम्बियों के आस्था के महापर्व नवरात्र की पूरे अंचल में धूम मची हुई है। छोटे बड़े सभी ग्राम व नगरों के पण्डालों में मां दूर्गा की प्रतिमा स्थापित कर आस्था के साथ माता के इस महापर्व को मनाया जा रहा है। अनेक श्रद्धालु अपने निवास में भी मां दूर्गा का व्रत पूजन कर नवरात्र पर्व मना रहे है।

कुनकुरी नगर के सनातन धर्म समिति शिव मंदिर परिसर स्थित पण्डाल में कलश स्थापना, केश श्रृंगार, द्रव्य अर्पण कर नगर के मुख्य दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस दुर्गा पूजा महोत्सव का प्रमुख सार्वजनिक आयोजन सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी एवं नगर की महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर भ्रमण के उपरांत वापस दुर्गा पूजा पण्डाल पहूंची।

दुर्गा पूजा महोत्सव के समस्त धार्मिक विधान आचार्य पंडित गोविन्द मिश्रा द्वारा सह आचार्य विकास शर्मा के सहयोग से सम्पन्न कराये जा रहे है। नगर में डुगडुगिया, बजरंगनगर, गड़ाकाटा आदि के पण्डालों में भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस पर्व के समापन के अवसर पर रावण दहन का मुख्य आकर्षक कार्यक्रम सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित किया जायेगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!