भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान से देश-भक्ति के रंग में रंगा जशपुरांचल,

Advertisements
Advertisements

शहर में श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, आस्ता में सांसद श्रीमती गोमती साय ने सम्हाला मोर्चा

सन्ना में रघुपति राघव राजाराम के भजन के साथ कृष्णकुमार राय उतरे मैदान में

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर

नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने शहर के विभिन्न वार्डों की पदयात्रा कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। इस दौरान उन्होनें शहरवासियों से 13 से 15 अगस्त तक पूरे सम्मान के साथ अपने घर, दुकान और कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की। अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय राधाकांत भवन से हुई। अभियान के लिए सुबह से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी जुटने लगे थे। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे श्रीमती जूदेव के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत हुई। भाजपा कार्यालय से भारत माता की जय के गगनचुंबी नारे के साथ रैली के रूप में कार्यकर्ता दुकानों में झंडा का वितरण करते हुए बस स्टेण्ड पहुंचें। यहां श्रीमती जूदेव ने घूम घूम कर दुकान और होटल संचालकों को तिरंगा झंडा देकर, इसे सम्मान पूर्वक फहराने की अपील करते हुए, श्री दिगंबर जैन मंदिर की सामने रहने वाले शहर के वरिष्ठ नागरिक श्रीपाल जैन के घर पहुंचें।

आपातकाल में मीसाबंदी रह चुके श्रीपाल जैन को तिरंगा झंडा भेंट कर श्रीमती जूदेव ने उनसे आर्शिवाद लिया। तिरंगा झंडा हाथ में आते ही 82 वर्षिय वयोवृद्व श्रीपाल जैन के शरीर में गजब की फूर्ती आ गई। उन्होनें श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आसपास के रहवासियों को झंडा दिया। इस दौरान भाजपा के युवा कार्यकर्ता भारत माता की जय, झंडा उंचा रहे हमारा का नारा लगा रहे थे। अभियान संपन्न होने के बाद मिडिया से चर्चा करते हुए श्रीमती जूदेव ने कहा कि हर घर तिरंगा स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक हर घर में जा कर लोगों को तिरंगा झंडा भेंट कर, इसे पूरे सम्मान के साथ फहराने की अपील कर रहे हैं। उन्होनें बताया कि शहर में यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। भाजपा के पार्षद और कार्यकर्ता झंडा का वितरण करेगें। उन्होने बताया कि झंडा का वितरण करने के लिए पार्टी के सभी लोगों ने आपस में आर्थिक सहयोग किया है। पदाधिकारियों की यह एकजुटता और समर्पण ही भाजपा की ताकत है।

इस अभियान के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला मंत्री देवधन नायक, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सोनी, गोविंद राम भगत, डीडीसी लालदेव राम, नितिन राय, मुन्नी गुप्ता, शरद चैरसिया, मुकेश सोनी, राजा सोनी, संतन राम भगत,आशुतोष राय, अरविन्द भगत,पार्षद नीतू गुप्ता, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राहुल मिश्रा, राहुल गुप्ता, आकाश गुप्ता, राजेश सिन्हा, कृपा शंकर भगत सहित भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं दूसरी ओर जिले के ग्रामीण अंचल में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी के दिग्गज नेता मैदान में उतरे। आस्ता में रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय ने पदयात्रा कर झंडा वितरण करते हुए ग्रामीणों से 13 से 15 अगस्त तक घरों में इसे फहराने की अपील की। सांसद श्रीमती गोमती साय जशपुर के बाधरकोना में झंडा का वितरण करने के बाद आस्ता पहुंची थी। उन्होनें कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर में जा कर लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, डीडीसी शांति भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा प्रधान, श्याम लाल भगत, विष्णु सोनी, हदीस अंसारी, विकास प्रधान, मैनेजर राम उपस्थित थे। सन्ना में भाजपा के बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में झंडा वितरण अभियान चला। कृष्ण कुमार राय ने घर-घर जा कर लोगों को झंडा देते हुए, हर घर तिरंगा अभियान का महत्व और उद्देश्य समझाते हुए, घर, दुकान और कार्यालय में फहराने की अपील की। भाजपा का यह अभियान जिले के सभी मंडलों में चला। कुनकुरी में जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने अभियान का नेतृत्व किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!