केन्द्र का चावल प्रदेश की जनता तक नही पहूंचने दे रही कांग्रेस सरकार, भाजपाईयों ने राशन दुकानों के सामने किया विरोध प्रदर्शन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज

कुनकुरी. प्रदेश भाजपा के निर्देश पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी कुनकुरी द्वारा नगर के राशन वितरण दुकान गिनाबहार रोड़ के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम चावल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश को दिया जा रहा है किन्तु प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा इसका वितरण न कर प्रदेश की पात्र जनता को इस लाभ से वंचित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हो रहे इस चावल घोटाला के विरोध में भाजपा द्वारा सभी राशन दुकानों के समक्ष आज घरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

कुनकुरी सार्वजनिक खाद्यान्न वितरण की राशन दुकान के समक्ष किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा, राजेश गुप्ता, अमीत मिश्रा, नतेश पारीक, मनीष हेडा, अभिषेक झा आदि के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।   

Related posts