जब पंचायती राज व्यवस्था की रीढ़ ‘सरपंच’ ही हड़ताल और धरने पर बैठने को मजबूर है, तो प्रदेश का क्या होगा ? – भाजपा प्रवक्ता ओ.पी.चौधरी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

भाजपा प्रवक्ता ओ.पी.चौधरी ने सरपंचों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेश को विकास शून्यता और ठेकेदारी से बाहर लाने का संदेश देते हुए कहा है कि सरपंच साथी भी आज हड़ताल कर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायतों में विकास शून्यता की स्थिति है। भारत सरकार से ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त की राशि सीधे दी जाती है, इस पर उनका मौलिक अधिकार है; लेकिन आप पंचायतों की जरुरत अनुसार उसका भी उपयोग करने नहीं दे रहे हैं। गोठान के नाम पर आपके ठेकेदार उसका बंदरबाँट कर रहे हैं। प्रदेश को विकास शून्यता और ठेकेदारी से बाहर लाइये।

देखें पूरा वीडियो….!

Related posts