झारखंडी भगोड़ों को वापस भेजें भूपेश, वरना वहां की बेटियों की हाय से बच नहीं पायेंगे – शालिनी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि झारखंड में हैवानियत की हद पार हो रही है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड सरकार के नुमाइंदों को यहां ऐश करा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी झारखंड जैसे ही हालात हैं। हर रोज औसतन तीन दुष्कर्म हो रहे हैं। हत्याओं का ग्राफ बढ़ गया है। आज फिर दोहरे हत्याकांड की खबर ने भूपेश बघेल सरकार की कलई खोल दी है। भूपेश बघेल झारखंड के विधायकों की सेवा छोड़कर छत्तीसगढ़ सम्हालें। नहीं सम्हाल सकते तो कुर्सी छोड़कर ऐलानिया तौर पर कांग्रेस के केयरटेकर बन जायें। वैसे भी वे इसके अलावा कुछ और कर नहीं रहे हैं। हेमंत सोरेन और भूपेश बघेल की जोड़ी ने दोनों प्रदेशों को त्रस्त कर रखा है। एक साथ बने दोनों प्रदेश आज इन दोनों मुख्यमंत्रियों के शासन में अत्याचार से त्रस्त है। भूपेश बघेल झारखंडी भगोड़ों को वापस भेजें वरना वे दोनों प्रदेशों की बहन-बेटियों, महिलाओं, बुजुर्गों, जवानों की हाय से बच नहीं पायेंगे।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि दुमका, चतरा के बाद अब रांची में एक जनजातीय बेटी के साथ बलात्कार हो गया। झारखंडी भगोड़ों को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा सकता है लेकिन जिंदा जलाई गई अंकिता को एम्स शिफ्ट नहीं करने वालों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पनाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक अगर बिकाऊ हैं, जैसा भूपेश कह रहे, तो इसमें किसी और की क्या गलती है। भाजपा को झारखंड के महा मिलावटियों से कोई लेना देना नहीं है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!