जशपुर कलेक्टर से मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाली समूह की महिलाओं द्वारा सभी विकासखंडों में सी-मार्ट प्रारम्भ करने हेतु की गई मांग

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को सी मार्ट संचालन के सम्बंध में विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने की कही बात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल से आज जिले में मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाली समूह की महिलाओं द्वारा भेंट कर सभी विकासखंडों में सी-मार्ट संचालन के संबंध में मांग की गई। जिस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समूह की महिलाओं को सी-मार्ट संचालन के सम्बंध में विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कुनकुरी-बगीचा सहित अन्य विकासखंडों में सी-मार्ट के संचालन हेतु भवन तैयार किया जा रहा है। जल्द ही अन्य विकासखण्डों में सी-मार्ट का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले के किसानों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद की विक्रय एवं उनके आय को बढ़ाने के लिए सी-मार्ट का संचालन किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!