भारत जोड़ो पदयात्रा छत्तीसगढ़ में हुई प्रारंभ, प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लाकों में निकली भारत जोड़ो यात्रा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू हुई नफरत के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के ब्लाक संगठन भी पदयात्रा निकालकर जुड़े, प्रदेश के सभी कांग्रेस जिला एवं ब्लाक संगठन में भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू हुई। इस दौरान देवालय में पूजा अर्चना एवं देश एवं प्रदेश के महान विभूतियों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया।

देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कॉंग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो पदयात्रा की जरूरत है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग ग्राम खोकसरा से भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी, खैरवाही चौक से भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। नगर कांग्रेस कमेटी के जेलबाड़ी के डा.भीमराव अम्बेडकर जी प्रतिमा से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करपावंड गारेगां पंचायत से, सुकमा जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दोरनापाल, बलौदाबाजार जिले के ब्लॉकों में भारत जोड़ो पदयात्रा किया गया, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण बलौदाबाजार द्वारा ग्राम पुरैना खपरी से, अरविंद दीक्षित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा बूढ़ी माता मंदिर से, कटोरा तालाब चौक से काली माई से, गुरू घासीदास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा लोधी पारा से, डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा सुंदर नगर चौक से, संत माता कर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा न्यू राजेंद्र नगर शिव मंदिर से, वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में हनुमान मंदिर फाफाडीह से, महंत लक्ष्मीनारायण दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महामाया मंदिर से, सहित सभी ब्लाक संगठन में भारत जोड़ों पदयात्रा शुरू की गई। जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, जिला पदाधिकारी ब्लाक, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला एवं मोर्चा संगठन सम्मिलित हुये।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!