पयुर्षण पर्व समापन: कुनकुरी नगर में भगवान महावीर की निकली शोभायात्रा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

जैन धर्मावलम्बियों के प्रमुख त्यौहार पर्युषण पर्व के अंतिम दिन एवं दस दिनों तक चलने वाले विशेष दसलक्षण पूजन के समापन की बेला में कलश एवं मंगल शांति धारा के साथ प्रारंभ हुआ। पर्वराज दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन को अनंत चतुर्दषी के रूप में मनाया जाता है। जैन धर्म के श्री 1008 वासुपूज्य भगवान का मोक्ष गमन हुआ था जिससे जैन धर्म ने अनुयायी श्रद्धापूर्वक मनाते है इस अवसर पर भगवान के श्री चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस पावन दिन में समाज से कई लोग उपवास व्रत आदि भी रखते है।

दोपहर में शांति विधान के पश्चात कुनकुरी नगर में शोभायात्रा निकाली गई जिसमे भगवान श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा को रथ में ले कर जैन समाज के लोग निकले। शोभा यात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर जय स्तम्भ चौक से होते हुए खेल मैदान, बस स्टैंड, रमते रोड, बाज़ार पारा से होते हुए मंदिरजी पहुची। श्रीजी का वापस मंदिर पहुचने के पश्चात अभिषेक किया गया। अभिषेक के उपरांत प्रभु जी को पुनः मंदिरजी में विराजमान किया गया। संध्या बेला में महाआरती हुई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!