विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने गृह नगर मे किया जनसंपर्क

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ बयउर, जांजगीर चांपा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने शनिवार को अपने गृह नगर सारा गांव में आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और उनसे आवेदन प्राप्त कर  उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और उनकी धर्मपत्नी कोरबा लोकसभा  सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का 9 सितंबर की देर सायं सारा गांव नगर आगमन हुआ। महंत दंपत्ति के नगर आगमन की सूचना पर  10 सितंबर की सुबह से ही नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों  से आए जनप्रतिनिधि एवं आम जनों से डॉक्टर महंत ने अपने निवास में मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। 

डॉ महन्त ने प्राप्त आवेदनों पर यथा शीघ्र कार्रवाई करने और उनके निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत गृह नगर के बी डी एम  वार्ड निवासी लेखापाल रोविद महंत  के  निवास जा कर उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय मीनाक्षी महत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढाढसा बंधाया।

इस अवसर पर रोविद, श्रीमती सरिता, कविता, नरेश थॉमस महंत एवं परिजन उपस्थित थे। विधानसभा अथ्यक्ष डॉ महत के साथ भाई राजेश महंत नगर पंचायत  अध्यक्ष राम किशन सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर ऐल्डरमेन रविशंकर पांडेय,राजेंद्र शुक्ला, दिनेश शर्मा,मनहरण राठौर, ठाकुर गुलजार सिंह सहित पार्षद गण, अंचल के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!