भारतीय जनता पार्टी  जिला गुमला की बैठक हुई सम्पन्न : सेवा पखवाड़ा आयोजन की कार्य योजना पर हुआ विचार विमर्श

Advertisements
Advertisements

सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे जिले में मनाया जाएगा

02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बापू के सिद्धांत स्वदेशी, खादी, स्वालंबन, सादगी एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाकर होगा समापन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गुमला

प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आज दिनांक 13-09-22 को भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला की आवश्यक बैठक स्थानीय पालकोट रोड उत्कल पॉइंट में जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

सर्वप्रथम आगत अतिथियों जिलाध्यक्ष अनुपचन्द्र अधिकारी, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहु, निर्मल गोयल, मिसिर कुजूर, प्रदीप प्रसाद, सुजीत नंदा, अशोक उरांव, किरण बाड़ा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया।

स्वागत भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष अनूप अधिकारी ने बताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित है, प्रधानमंत्री जी की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा एवं गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देशवासियों ने अनुभव किया है एवं उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन है।

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे जिले में मनाया जाएगा। जिसमें 16-09-22 को माननीय प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी कार्यों तथा प्रशासनिक कार्य कुशलता पर लिखी गई पुस्तक मोदी @20 सपने हुए साकार  का विशेष प्रचार प्रसार किया जाएगा।

 17-09-22 को श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी, साथ में युवा मोर्चा के नेतृत्व में सभी मंडलों में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

18-09-22 को पार्टी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होगा।

19-09-22 को दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग व उपकरणों की वितरित कर सेवा कार्यक्रम की जायेगी।

25-09-22 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती उत्सव मंडल स्तर पर मनाया जायेगा।

26-09-22 भारत की विविधता में एकता का उत्सव मनाया जाएगा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश समाज को दिया जाएगा।

27-09-22 को मंडल स्तर पर स्थानीय उत्पादों और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिये वोकल फोर लोकल के माध्यम से देश-समाज तक पहुचाना है।

28-09-22 को प्रत्येक मंडल में प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन होगा।

29-09-22 को सभी भाषा-भाषी अखबारों में माननीय प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों के लेख प्रकाशित होंगी।

02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है, सभी भाजपा कार्यकर्ता बापू के सिद्धांत, स्वदेशी, खादी, स्वालंबन, सादगी एवं स्वच्छता के बारे में कार्यकर्ता जागरूकता अभियान चलायेंगे।

बैठक मे ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण बाड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश्वर प्रसाद, रामावतार भगत, अरविंद मिश्रा, सुबा एलबुम तिग्गा, चितरंजन मिश्रा, वालकेश्वर सिंह, दामोदर कसेरा, मंगल सिंह भोक्ता, विजय केसरी, कामेश्वर साय, मनोहर बड़ाईक, राम लखन सिंह, श्रवण साहू, दिनेश सिंह, सनोज वर्मा, श्याम किशोर पाठक, गोपाल गोप, केदार साहू, सुमित महली, लक्ष्मी नारायण यादव, विजय सिंह पिंटू, मनोज वर्मा, बड़ाइक तारकेश्वर सिंह, गोपाल केसरी उपस्थित थे। बैठक में सभी मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जिले में चलने वाले सेवा-पखवाड़ा को सफल बनाने के लिये सहमति प्रदान की। भाजपा गुमला जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैठक का संचालन जिला महामंत्री मिशीर कुजूर व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!