जशपुर जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा के सुचारू संपादन एवं आर्ब्जबर कार्य हेतु अधिकारी नियुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-22) 18 सितम्बर 2022 रविवार को दो पालियों में आयोजित किया जावेगा। प्रथम पाली कक्षा एक से कक्षा पांच तक पूर्वान्ह 9.30 से 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली कक्षा छः से कक्षा आठ तक अपरान्ह 2.00 से 4.45 बजे तक जिले में 26 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के सुचारू संपादन एवं आर्ब्जबर कार्य करने हेतु 26 अधिकारियों कों आदेशित किया गया है।

Related posts