सुंदरकेरा गौठान ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में हो रहा विकसित, सुंदरकेरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान का शुभारंभ कलेक्टर ने किया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे  ने आज  अभनपुर जनपद के ग्राम पंचायत सुन्दरकेरा गौठान का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला स्व.सहायता समूह से मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन एवं वर्मी कम्पोस्ट के संबंध में चर्चा की।महिला स्व.सहायता समूह के द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की लागत राशि 5 लाख रूपये एवं वर्मी कम्पोस्ट से आय राशि 1 लाख 92 हज़ार 930 रूपये तथा सुपर कम्पोस्ट से आय की राशि 3 लाख 21 हज़ार 30 रूपये कुल 2 लाख 25 हज़ार 60 रूपये की आमदनी होने की जानकारी दी गई। तपस्या स्व.सहायता समूह द्वारा मशरूम उत्पादन की लागत राशि 2 हज़ार रूपये में आय की राशि 3 हज़ार 6 रूपये प्राप्त होने की जानकारी दी गई।

स्व.सहायता समूह द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत औषधीय पौधे की खेती भी की जा रही है। जिसमें लेमन ग्रास लगाया गया है, जिसकी कटाई का कार्य आगामी सप्ताह में की जायेगी। कडकनाथ मुर्गी पालन हेतु महिला स्व सहायता समूह को क्युलेटर की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से 21 दिनों में चूजे निकल आते है।इस मशीन का सफलता दर 95 प्रतिशत तक है।मुर्गी पालन के माध्यम से स्व सहायता समूह और अधिक सक्षम हो सकेगी। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा के अभिशरण से सेग्रीकेशन शेड का निर्माण किया गया है, जिसमें महिलाओं द्वारा कचरा संग्रहण का कार्य भी किया जा रहा है।

महिला स्व.सहायता समूह द्वारा मत्स्य पालन हेतु नया तालाब निर्माण एवं महिला भवन की मांग की गई।जिस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर को उक्त कार्य स्वीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर  ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान का शुभारंभ भी किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!