सेवा पखवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जिले भर के अमृत सरोवरों के आसपास श्रमदान, तालाबों की साफ-सफाई का चलाया गया अभियान

Advertisements
Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश देने के लिए विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम कर रही है भाजपा  

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जिले भर के अमृत सरोवरों के आसपास श्रमदान, तालाबों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़ा बना रही हैं। जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश देने के लिए विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम कर रही है। इसी के अंतर्गत भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी तारतम्य में जशपुर शहर के सती उद्यान तालाब में प्रदेश भाजपा के मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।

जल स्तर बढ़ाना जरूरी

प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि जलवायु संरक्षण आज की आवश्यकता है। पृथ्वी के जलस्तर में दिन-प्रतिदिन हो रही कमी को मजबूत करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने अमृत सरोवर को संरक्षित करने का संकल्प लिया है। यदि अभी जल स्तर को बढ़ाने की दिशा में काम नहीं होगा तो अगला विश्व युद्ध जल संकट को लेकर ही होगा। भाजपा देश के अमृत सरोवरों को संरक्षित कर धरती के जल स्तर को बढ़ाने और स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में काम कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि मोदी जी हमेशा राष्ट्र हित, समाज हित, देश की भलाई के लिए सोचते हैं, स्वच्छता उनकी पहली प्राथमिकता है, इसलिए आज पूरे राष्ट्र में अमृत सरोवरों की साफ सफाई कर लोगों को जागरूक करने का यह अभियान चलाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि जशपुर शहर सती उद्यान तालाब सफाई अभियान में मुख्य रूप से नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला मंत्री भाजपा देवधन नायक, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजकपूर भगत, गोविंद भगत, डीडीसी लालदेव भगत, सज्जू खान, अरविंद भगत, संतन भगत, गणेश साहू, राहुल गुप्ता, दीपक सिंह, आशु राय, सूरज सिंह, अनुज भगत, बेंजामिन कुजूर, गुड्डू सिन्हा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!