श्रीनदी पुलिया के पास 24 वर्षीय युवती के सिर में लोहे की कुल्हाड़ी से कई बार वारकर हत्या करने वाले आरोपी मनोज कुमार को कुनकुरी पुलिस टीम ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में आरोपी मनोज कुमार ने घटना को दिया था अंजाम,

Advertisements
Advertisements

मृतिका युवती देवकी चक्रेश स्वास्थ्य विभाग में CHO के पद पर ग्राम कटंगखार में थी पदस्थ,

थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 201/2022 धारा 302 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लोहे का कुल्हाड़ी, 01 नग मोबाईल, गमछा, घटना के समय पहने कपड़े को किया गया जप्त

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

दिनांक 22 सितंबर 2022 को थाना कुनकुरी को सूचना मिली थी कि खारीझरिया श्रीनदी पुल के पास एक अज्ञात युवती को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया गया है, इस सूचना पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर तस्दीक किया गया, मौके पर एक लड़की पेट के बल लेटी हुई मिली, जिसके सिर में कुल्हाड़ी से मारने से खून निकलाहुआ था। खून से सना हुआ कुल्हाड़ी एवं लड़की का स्कूटी, गमछा मौके पर मिला, जिसे जप्त किया गया। प्रथम दृष्टिया हत्या का मामला प्रतीत होने पर मौके पर मर्ग इंटीमेशन की कार्यवाही कर शव का पी.एम. कराया गया एवं रिपोर्ट में अपराध घटित होना पाये जाने पर धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मृतिका के मोबाईल के माध्यम से उसकी पहचान देवकी चक्रेश उम्र 24 साल निवासी टांगरगांव के रूप में हुई, जो कटंगखार में CHO के पद पर पदस्थ थी। मृतिका के परिजनों द्वारा मनोज कुमार निवासी देवरी के साथ प्रेम संबंध होने पर उस पर संदेह  किया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान तत्काल थाना कुनकुरी द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु टीम बनाकर रवाना किया गया, मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से पतासाजी कर मनोज कुमार को जशपुर नगर से अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। मनोज कुमार से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में बताया कि उसका देवकी चक्रेश के साथ पिछले 3-4 साल से प्रेम संबंध है एवं लगातार मिलना-जूलना होता है, वे दोनों कुछ माह रायपुर में साथ में रह रहे थे। मृतिका का 08-10 माह पूर्व सी.एच.ओ. के पद पर कटंगखार में नौकरी लग जाने पर मृतिका रायपुर से वापस आ गई एवं कुछ दिन बाद मनोज कुमार भी वापस गांव में आ गया।

मृतिका का नौकरी लग जाने के बाद उसके व्यवहार में परिवर्तन होने पर आरोपी मनोज कुमार को संदेह होने लगा कि मृतिका का किसी अन्य के साथ प्रेम संबंध है। आरोपी मनोज कुमार कम्प्यूटर बैकग्राउंड का होने से वह मृतिका के व्हाट्सअप अकाउंट को हैक कर लिया एवं उसके सारे चैट को पढ़ने लगा एवं आरोपी मनोज कुमार का संदेह यकीन में बदल गया। आरोपी मनोज कुमार बदला लेने की भावना से दिनांक 22 सितंबर 2022 को मृतिका एवं आरोपी दोनों अपने-अपने साधन स्कूटी एवं मोटर सायकल से कुनकुरी शॉपिंग के नाम पर निकले एवं आरोपी के द्वारा श्रीनदी खारीझरिया पुल के पास मृतिका की स्कूटी को रोककर अपने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के बारे में मृतिका से पूछताछ किया जो मृतिका द्वारा कुछ नहीं बोलने पर गुस्से में आकर आरोपी मनोज कुमार ने अपने पास गमछा में छिपाकर रखे लोहे का कुल्हाड़ी से मृतिका के सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर उसकी मृत्यू हो गई। मृतिका की मृत्यू हो जाने के पश्चात् मनोज कुमार वहां से जशपुर की ओर भाग गया था, जिसे पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया, पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लोहे का कुल्हाड़ी, 01 नग मोबाईल, गमछा, घटना समय पहने कपड़े को जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 302 भा.द.वि. का पाये जाने पर आरोपी मनोज कुमार उम्र 23 साल निवासी देवरी चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल को दिनांक 22 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रामजी साय पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक मानेश्वर साहनी, आरक्षक 680 चंद्रशेखर बंजारे, आरक्षक 59 नंदलाल यादव, आरक्षक 178 विनोद तिर्की, आरक्षक 430 जितेन्द्र गुप्ता, आरक्षक संतोष राम एवं नगर सैनिक 150 अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!