डॉ. संगीता पीटर्स पुलिस अधीक्षक डायल-112 ने पदोन्नत महिला प्रधान आरक्षकों को लगायी फित्ती

फित्ती लगाकर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर       

आज दिनांक 23 सितंबर 2022 को छत्तीसगढ़ डायल 112 सी-4 सिविल लाईन रायपुर में कार्यरत महिला आरक्षक रूकमणी राठौर एवं गीता तिवारी़ को सी-4 के सभागृह में डॉ. संगीता पीटर्स पुलिस अधीक्षक डायल 112 एवं उप पुलिस अधिक्षक के.पी.एस. ध्रुर्वे द्वारा महिला प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत होने पर फित्ती लगाकर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रक्षित निरीक्षक रवि उपाध्याय निरीक्षक संतोष शुक्ला, उप निरीक्षक वासुदेव परगनिया, सिन्धु साहू एवं राजेशचन्द्र शाही तथा डायल 112 के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts