लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तारी के डर से था फरार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

मान. न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चाम्पा के न्याया. के प्र. क्र. 240/17 अप. क्र. 169/16 धारा 294,506,323 भादवि के मामले में आरोपी घोघडनाथ सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी सारागांव के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।

आरोपी गिरफ्तारी की डर से फरार था दिनांक 26.09.2022 को आरोपी के घर आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सारागांव पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी घोघडनाथ सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक  सहेत्तर पाटले , म. प्रधान आरक्षक  पुष्पलता साहू आर.  कार्तिकेश्वर पटेल एवं म. आर. हेमलता राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Related posts