राँची में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने किये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Advertisements
Advertisements

सुरक्षा व किसी भी स्थिति से निबटने के लिए नियंत्रण कक्ष व चार जोनल उपनियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं

की गई है 173 मजिस्ट्रेट की विशेष प्रतिनियुक्ति

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची

राँची में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।173 मजिस्ट्रेट की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा व किसी भी अनहोनी से निबटने के लिए नियंत्रण कक्ष व चार जोनल उपनियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्गों पर भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल द्वारा इसका संयुक्तादेश निकाला गया है। संयुक्तादेश के अनुसार एक से चार अक्तूबर तक त्योहार मनाया जाएगा। पांच और छह अक्तूबर को दुर्गा पूजा समितियों द्वारा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए पंडालों व विसर्जन स्थल पर पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।

राजधानी को 10 जोन में बांटते हुए जोनल मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए हैं। मुख्य नियंत्रण कक्ष के अलावा अलबर्ट एक्का चौक, डोरंडा, सदर और रातू में चार उपनियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। सभी नियंत्रण कक्ष के लिए तीन अलग-अलग पाली में तीन मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पूजा पंडालों के भ्रमण के लिए बहाल पैदल मार्ग पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऐसे 44 पैदल मार्ग पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है और 200 पुलिसकर्मी भी लगाए जाएंगे। इन मार्गों पर तथा पंडालों के समीप प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों में कई सादे लिबास में भी तैनात रहेंगे।

अफवाह से सावधान रहने की अपील की है

*राँची पुलिस ने पोस्टर जारी कर आमलोगों से की अपील

*भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने से बचें

*किसी भी तरह की अफवाह की जानकरी 112 पर दें

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!