लोहरदगा-राँची मुख्य पथ में हथियार का भय दिखाकर महिला कांस्टेबल और उसके बेटे से मोटर साइकिल की हुई लूट

Advertisements
Advertisements

कुडू थाना पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर कार्रवाई की प्रारंभ

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज- गुमला

लोहरदगा-राँची मुख्य पथ में लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के एनएच 75 में कोकर के समीप बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर महिला कांस्टेबल और उसके बेटे से मोटरसाइकिल लूट ली। महिला कांस्टेबल पलामू में प्रतिनियुक्त है। महिला कांस्टेबल के बारे में पुलिस को भी पूरी सूचना नहीं मिल पाई है। कुडू थाना पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

लूट की सूचना मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस के साथ-साथ सीमावर्ती रांची जिले के चान्हों थाना पुलिस भी छापेमारी अभियान चलाते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!