62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर अंथ्रेस किण्डो सहायक उप निरीक्षक के पद से एवं सरयु राम भगत प्रधान आरक्षक के पद से हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह का आयोजन कर एसपी ने किया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर उमेश कुमार कश्यप द्वारा पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई ’’

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

दिनांक 30-09-2022 जशपुर जिले के रक्षित केन्द्र जशपुर में पदस्थ रहे स.उ.नि. अंथ्रेस किण्डो एवं प्र.आर. सरयु राम भगत द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त होने वाले सहायक उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की सुभकामनाएँ देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

अंथ्रेस किण्डो वर्ष 1980 में जिला बस्तर तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में आरक्षक के पद पर अपनी प्रथम नियुक्ति के पश्चात वर्ष 1989 में प्रशिक्षण पूर्ण कर वर्ष 1989 से 1991 तक थाना बस्तर में पदस्थ रहे। वर्ष 1991 से 1997 तक थाना नारायणपुर जिला बस्तर में पदस्थ होकर सेवा दिये। वर्ष 1997 से 2005 तक थाना फेजलपुर (परपा) जिला बस्तर में पदस्थ रहकर वर्ष 2005 से 2008 तक थाना रावघाट में पदस्थ रहे। वर्ष 2008 में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर थाना विश्रामपुरी में पदस्थ रहे। वर्ष 2011 से 2013 तक थाना करपावन में पदस्थ रहे, वर्ष 2014 में प्रधान आरक्षक से सउनि. के पद पर पदोन्नति हुई। वर्ष 2014 से 2015 तक जिला नारायणपुर में पदस्थ रहे उसके पश्चात् स्थानांतरण पर जिला जशपुर में आये। वर्ष 2015 से 2022 तक जशपुर जिले के चौकी आरा, र.के.जशपुर, यातायात शाखा के पश्चात् हाईवे पेट्रोलिंग में पदस्थ रहे।

सरयु राम भगत वर्ष 1981 में जिला गुना तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में आरक्षक के पद पर अपनी प्रथम नियुक्ति के पश्चात् वर्ष 1983-84 में प्रषिक्षण पूर्ण किये। वर्ष 1984 से 1988 तक थाना जामने जिला गुना में पदस्थ रहे, वर्ष 1988 में जिला रायगढ़ स्थानांतरण पर वर्ष 1989 तक र.के. रायगढ़ में पदस्थ रहे, उसके बाद उप रक्षित केन्द्र जशपुर में 1989 से 1995 तक पदस्थ रहे। वर्ष 1995 में उप रक्षित केन्द्र जशपुर से सिटी कोतवाली स्थानांतरण होने पर वर्ष 1995 से 1997 तक पदस्थ रहकर सेवा दिये। वर्ष 1997 में स्थानांतरण पर थाना तपकरा आये एवं वर्ष 2001 तक पदस्थ रहे। वर्ष 2001 से वर्ष 2003 से र.के. जशपुर में पदस्थ रहे। वर्ष 2003 से वर्ष 2005 तक थाना नारायणपुर में पदस्थ रहकर सेवा दिये। वर्ष 2005 से 2008 तक थाना सन्ना में पदस्थ रहे। वर्ष 2008 में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हुई, एवं उसके बाद वर्ष 2011 तक थाना नारायणपुर में पदस्थ रहे। वर्ष 2011 से 2022 तक रक्षित केन्द्र जशपुर में पदस्थ रहकर आज सेवानिवृत्त हुये। उपरोक्त कर्मचारी विदाई समारोह के दौरान पुलिस विभाग की यादों को लेकर भावुक हो गये और इस भावभीनी विदाई के लिए उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आभार व्यक्त किये।

विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप, रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री विमलेश कुमार देवांगन, उ.नि. रष्मि थॉमस सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!