क्या झारखंड के गैंगस्टरों से भी भूपेश सरकार ने कर लिया है एमओयू – भाजपा

Advertisements
Advertisements

अब तक झारखंड के विधायक ही आये थे,लेकिन अब गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने झारखंड के गैंगस्टर की छत्तीसगढ़ में धमक की खबर का हवाला देते हुए कहा है कि भूपेश बघेल सरकार के झारखंड से रिश्ते अब रंग दिखाने लगे हैं। अब तक झारखंड के विधायक ही आये थे। लेकिन अब गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार ने झारखंड माफियाओं से अपने तौर पर क्या इसका भी एमओयू किया है ?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कहा कि झारखंड के नामी गैंगस्टर अमन गैंग ने छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक कंपनी के दफ्तर में दिन-दहाड़े गोलीबारी कर चेतावनी दी है कि बिना हफ्ता दिए व्यापार नहीं करने दिया जाएगा। यह घटना साफ बता रही है कि छत्तीसगढ़ अंतर राज्यीय अपराधियों की कार्यस्थली बनताजा रहा है और छत्तीसगढ़ पुलिस की बदनामी अब राज्य की सरहद पार कर चुकी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना दुश्मन देश में घुसकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को नेस्तनाबूद कर देशवासियों का मान बढ़ा रही है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार राज्य के नागरिकों की सुरक्षा अपराधियों के हाथ में गिरवी रख रही है। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

स्थानीय अपराधी माफिया अब तक हर तरह के अपराध से आम जनता और व्यापारियों का जीना दूभर कर रहे थे, अब भूपेश बघेल सरकार के झारखंड प्रेम ने वहां के गैंगस्टरों को न्यौता दे दिया है। पहले छत्तीसगढ़ को झारखंड के बिकाऊ घोड़ों का चारागाह बनाया गया और अब छत्तीसगढ़ राज्य झारखंडी गिरोहों का अभयारण्य बन गया है। यह सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई है। भूपेश बघेल केंद्रीय एजेंसियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करने पर धमका रहे हैं और दूसरी तरफ झारखंडी माफिया छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को हफ्ता वसूली के लिए गोलीबारी कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!