मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु, कुनकुरी पुलिस कर रही मामले की जांच, आरोपियों की पता तलाश जारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

मारपीट में घायल हुए युवक की ईलाज के दौरान मृत्यु होने की सूचना कुनकुरी पुलिस को मिली है। कुनकुरी के बाजारडांड क्षेत्र में दो लोगो ने मिलकर एक युवक से मारपीट की जिसमें युवक को चोट आई। युवक के परिजनों द्वारा कुनकुरी अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया जहां उसे सघन उपचार के लिये रेफर कर दिया गया। सघन उपचार हेतु घायल युवक को अम्बिकापुर ले जाये जाने पर अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।

घायल युवक कुनकुरी निवासी अरूण चौहान बताया जा रहा है। मृतक अरुण चौहान के बेटे ने प्रारंभिक तौर पर बताया कि उसके पिता शराब के नशे में थे और नशे की हालत में ही वह बाजार डांड आये थे तभी कुनकुरी के ही 2 युवक आए और उनसे मारपीट किये जिसमें वे गंभीर रूप् से घायल हो गये। बेहोशी की हालत में उन्हे इलाज हेतु कुनकुरी अस्पताल लाया गया।

मामले के बारे में कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा घटना की सूचना दी गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। शिघ्र ही आयोपियों को पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!